MP Board Results 2025: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी होने पर कैसे जांचें? डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर से माध्यम से भी एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। एमपीबीएसई की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मई महीने के पहले सप्ताह में या फिर 10 मई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिकतौर पर तिथि और समय की पुष्टि नहीं की गई है। एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
एमपी बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर से माध्यम से भी एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक और एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक एक पाली में आयोजित की गई थी।
बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक लाना होगा। पिछले साल, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2024 24 अप्रैल को जारी किया गया था। एमपी बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10 में 58.10 प्रतिशत तथा एमपी बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 12 में 64.48 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के साथ ही एमपीबीएसई पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, कैटेगरी-वाइज पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी साझा करेगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MP Board 10th, 12th Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित एमपी बोर्ड कक्षा 10 या 12 के परिणाम देखें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी