MPBSE DElEd Exam Form 2025: एमपी डीएलएड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित; निर्देश, शुल्क और अन्य विवरण जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2025 | 06:51 PM IST | 2 mins read
एमपी डीएलएड नियमित प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रों के परीक्षा फॉर्म सामान्य शुल्क के साथ 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भरे जा सकते है।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से डीएलएड (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) नियमित प्रथम / द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। अध्ययनरत परीक्षार्थियों के डीएलएड परीक्षा फॉर्म एमपी ऑनलाइन के कियोस्क अथवा पोर्टल के माध्यम भरे जा सकते हैं।
एमपी डीएलएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रों का परीक्षा फॉर्म सामान्य शुल्क के साथ 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भरा जा सकता है। संस्था प्राचार्य राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से एमपीबीएसई द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे।
नोटिस के अनुसार, 500 रुपए शुल्क भुगतान के साथ एमपीबीएसई डीएलएड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 16 से 20 अप्रैल तक है। वहीं, 1000 रुपए शुल्क के साथ 21 से 25 अप्रैल तक मध्य प्रदेश डीएलएड परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, 26 से 30 अप्रैल तक 1500 रुपए का भुगतान करके एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।
एमपीबीएसई के अनुसार, “शिक्षण सत्र 2024-25 प्रवेशित नवीन अभ्यर्थी प्रथम वर्ष का परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। मण्डल से संबंद्धता प्राप्त संस्थान के वे ही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिनको सस्थानों द्वारा शासन से जारी प्रवेश नियमों के अन्तर्गत प्रवेश दिया गया है तथा जिनके द्वारा पाठ्यक्रम हेतु NCTE निर्धारित शैक्षणिक दिवसों एवं शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम पूर्ण किया गया है।”
डीएलएड परीक्षा नियमित द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से उन छात्रों के भरे जा सकेंगे, जिन्होंने प्रथम वर्ष की परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में निर्धारित अवसरों में परीक्षा उत्तीर्ण की हो। ऐसे परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र प्रथम वर्ष के अनुक्रमांक की प्रविष्टि करने पर पूर्ण डाटा ऑनलाइन के पोर्टल पर प्रदर्शित होगा, केवल छात्र के पाठ्यक्रम अनुसार विषयों की प्रविष्टि कर शुल्क देना होगा।
MPBSE DELED EXAM FORM 2025 FEES: शुल्क विवरण
- परीक्षा शुल्क (नियमित सम्पूर्ण विषय) - 6000 रुपए
- दो विषय तक का परीक्षा शुल्क - 2000 रुपए
- चार विषय तक का परीक्षा शुल्क - 4000 रुपए
- चार से अधिक विषय का परीक्षा शुल्क - 6000 रुपए
- नामांकन शुल्क - 350 रुपए
- ग्राहता शुल्क - केवल अन्य राज्य /अन्य बोर्ड से आए छात्रों के लिए - 800 रुपए
- एमपी ऑनलाइन की सेवा केंद्र संचालक को 25 रुपए अलग से देय होगा।
अगली खबर
]BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार