MP PSTST 2025 Admit card: एमपी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी; परीक्षा तिथि, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (PSTST 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
प्राइमरी टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन 9 अक्टूबर से किया जाएगा। पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि द्वितीय पाली में उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Also read MP Police Constable 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 6 अक्टूबर तक बढ़ी
MPESB PSTST Admit Card 2025: डाउनलोड करें
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
Primary School Teacher Selection Test 2025: परीक्षा कार्यक्रम
| परीक्षा तिथि | पाली | रिपोर्टिंग समय | निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
|---|---|---|---|---|
|
9 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार से शुरू) |
प्रथम |
सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक |
10:20 बजे से 10:30 बजे तक (10 मिनट) |
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (2 घंटे) |
|
द्वितीय |
दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक |
02:50 बजे से 03:00 बजे तक (10 मिनट) |
दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (2 घंटे) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र