MP PSC Exam 2024: मध्य प्रदेश में राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लॉस्ट डेट आज
Abhay Pratap Singh | February 18, 2024 | 12:46 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा स्टेट सर्विस एवं फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) व वन सेवा परीक्षा (एसएफएस) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 18 फरवरी 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य सेवा परीक्षा एवं वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई थी। किसी भी तहत की गलती होने पर आवेदन पत्र में उम्मीदवार 20 फरवरी तक सुधार कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा 2024 का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 20 अप्रैल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Online Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 / राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद Pay for Unpaid Application Form पर क्लिक करके शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एमीपीएससी द्वारा स्टेट सर्विस एवं फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]EPFO SSA 2023: ईपीएफओ एसएसए फाइनल आंसर की nta.nic.in पर जारी, स्किल टेस्ट में 22,883 उम्मीदवार हुए थे शामिल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एसएसए भर्ती 2023 के चरण 1 के लिए परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को आयोजित हुई थी। ईपीएफओ एसएसए एग्जाम 2023 में 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन