MP PPT Counselling 2026: एमपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया संस्था स्तर की शुरू, 12 अगस्त तक करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 02:06 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण द्वारा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है।
नई दिल्ली: संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश (MP DTE) ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में पात्रता परीक्षा के आधार पर दाखिले के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in के माध्यम से एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2026 के लिए 12 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं।
एमपी डीटीई द्वारा रिक्त सीटों पर संस्था स्तर की कांउसलिंग (CCL) के माध्यम से 6 जुलाई से 12 अगस्त, 2026 तक छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। एमपी पॉलिटेक्निक 2026 सीसीएल के लिए पंजीकरण 4 जुलाई से शुरू है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण और विकल्प भरना अनिवार्य है।
प्राधिकरण ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “सत्र 2026-27 में संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण कराकर संस्थान की रिक्त सीटों को पोर्टल पर देख सकते हैं और संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।” पंजीकरण के लिए आवश्यक लागू शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Also read CG PPHT Result 2026: सीजी प्री बी फार्मेसी डी फार्मेसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, करें डाउनलोड
एमपी पीपीटी 2026 सीट आवंटन की घोषणा मेरिट सूची के आधार पर की जाती है। पहले पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए एमपी पीपीटी परीक्षा आयोजित की जाती थी। हालांकि, अब कक्षा 10 के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। राउंड-1 और राउंड-2 की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीसीएल प्रक्रिया शुरू की गई है।
एमपी पीपीटी काउंसलिंग के माध्यम से राज्य के शासकीय, स्वशासी‚ अनुदान प्राप्त अशासकीय‚ स्वशासी एवं स्ववित्तीय (विश्वविद्यालयीन) एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए डीटीई एमपी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
MP Polytechnic CCL Counseling 2026: संस्थान स्तर की काउंसलिंग
नीचे सारणी में एमपी पीपीटी 2026 संस्थान स्तर की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जांच सकते हैं:
|
संस्था स्तर की कांउसलिंग (CLC)
(काउंसलिंग के केंद्रीयकृत चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए) |
|
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | प्रवेश तिथि व समय |
| 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक | 6 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक, प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक |
| उपरोक्त काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए | |
|
13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 (अंतिम तिथि को रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा)
|
14 अगस्त 2026, सुबह 10:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक
|
अगली खबर
]DU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला
दिल्ली विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित 28 खेलों के खिलाड़ियों को कोटे का लाभ मिलेगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच