Trusted Source Image

CG PPHT Result 2026: सीजी प्री बी फार्मेसी डी फार्मेसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read

बोर्ड ने सीजी पीपीएचटी 2026 रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (जीवविज्ञान एवं गणित ग्रुप) और मेरिट स्कोर पीडीएफ जारी कर दिया है।

सीजी पीपीएचटी फॉर्मेसी 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी पीपीएचटी फॉर्मेसी 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज प्री बी फार्मेसी एवं प्री डी फार्मेसी प्रवेश परीक्षा 2026 (PPHT 2026) का परिणाम जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in एवं cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने सीजी पीपीएचटी 2026 रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (जीवविज्ञान एवं गणित ग्रुप) और मेरिट स्कोर पीडीएफ जारी कर दिया है। सीजी फार्मेसी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

सीजी पीपीएचटी 2026 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बोर्ड द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाती है। न्यूनतम कट-ऑफ अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। सीजी पीपीएचटी मेरिट लिस्ट 2026 में चयनित उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

Also readCGSSB LAG Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

सीजी पीपीएचटी स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, वर्ग, पंजीकरण संख्या, कुल रैंक, प्रतिशत रैंक और कुल प्रतिशत सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। सीजी पीपीएचटी 2026 काउंसलिंग शेड्यूल बाद में सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करना और कॉलेज व कोर्स का चयन शामिल है।

पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीजी पीपीएचटी फॉर्मेसी 2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तर पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया गया। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG PPHT Result 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पीपीएचटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • सीजी पीपीएचटी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी पीपीएचटी रिजल्ट 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications