Trusted Source Image

CGSSB LAG Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 06:49 PM IST | 2 mins read

सीजी एलएजी 2026 परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

सीजीएसएसबी सहायक ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 1 जुलाई से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीएसएसबी सहायक ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 1 जुलाई से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज से सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एलएजी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडर (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के साथ स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की परीक्षा पास किया हो। साथ ही, प्रोग्रामिंग/ डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/ प्रमाण-पत्र हो। इसके अलावा, 5000 KEY डिप्रेशन प्रति घंटा की स्पीड से हिन्दी/ अंग्रेजी टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

सीजीएसएसबी एलएजी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।

आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 54 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सहायक ग्रेड-3 के 10 पद शामिल हैं।

CG Assistant Grade-3 and Process Writer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवारों सीजी एलएजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=LAG26ONLINE पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लॉगू शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readCG Sub-Auditor Admit Card 2026: सीजी सब ऑडिटर एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर आज, परीक्षा 5 जुलाई को

चयन प्रक्रिया में दो चरण लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा/ टाइपिंग परीक्षा (हिंदी में) को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 19500 रुपये से 62000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

Combined Recruitment Exam for CG Assistant Grade-3/Process Writer Posts (LAG26): महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3, प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 की तिथियों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथिया/ समय/ दिन

1

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि

01 जुलाई 2026 (बुधवार)

2

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

24 जुलाई 2026 (शुक्रवार), शाम 5:00 बजे तक

3

आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार

25 जुलाई से 27 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक

4

परीक्षा की संभावित तिथि

06 सितंबर 2026 (रविवार)

5

परीक्षा का समय

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

6

वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि

31 अगस्त 2026 (सोमवार)

7

परीक्षा केंद्र

राज्य के 2 जिला मुख्यालयों में

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications