Trusted Source Image

BPSC Prosecution Officer Exam Date 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड जल्द

Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-13/2026 के तहत अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बिहार बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 15 जुलाई को दो पालियों में दो-दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा राज्य के पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचना पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

BPSC Bihar Prosecution Officer 2026 Prelims Exam Date: प्रारंभिक परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार बिहार अभियोजन अधिकारी 2026 प्रारंभिक परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपालीप्रश्न पत्र
बीपीएससी अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 202615 जुलाई 2026
(बुधवार)
प्रथम पाली -
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
प्रथम प्रश्नपत्र -
सामान्य अध्ययन
द्वितीय पाली -
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
द्वितीय प्रश्नपत्र -
विधि (लॉ)

Also readSBI CBO Result 2026: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट www.sbi.co.in पर जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (A, B, C, D एवं E) उपलब्ध कराए जाएगें। ए, बी, सी और डी विकल्प प्रश्न के उत्तर से संबंधित होंगे, जबकि विकल्प ‘ई’ 'प्रयास नहीं किया गया' (Not Attempted) के लिए होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प ‘E’ का चयन करना होगा।”

बीपीएससी के अनुसार, “किसी प्रश्न के लिए किसी भी विकल्प का चयन करने पर प्रत्येक प्रश्न के कुल अंक का 1/3 (एक-तिहाई) अंक काटा जाएगा।” बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 300 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।

BPSC Prosecution Officer Admit Card 2026: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, अभियोजन पदाधिकारिक (प्रारंभिक) परीक्षा - 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उम्मीदवार बिहार अभियोजन अधिकारी प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications