MPESB Subedar ASI Answer Key 2026: एमपी पुलिस सुबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई आंसर की जारी, दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 07:36 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी एएसआई सुबेदार आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती परीक्षा 2026 3 नवंबर को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयम मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। उम्मीदवार एमबीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 23 नवंबर से एमपी पुलिस सुबेदार स्टेनोग्राफर एएसआई आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन चुनौतियां दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। एमपी पुलिस सुबेदार एएसआई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 23 नवंबर से 26 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां उठाने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की मदद से विंडो लॉगिन करनी होगी।

एमपी पुलिस स्टेनो एएसआई आंसर की 2026 की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 3 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछ गए थे।

Also read MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें

समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और घोषित की जाएगी। इसके बाद, एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस सुबेदार स्टेनो एवं एएसआई रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही द्वितीय चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे।

MP Police ASI Subedar Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पुलिस एएसआई सुबेदार आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ‘परीक्षा ऑनलाइन प्रश्न/उत्तर पर आक्षेप - सूबेदार (शीघ्रलेखक) एवं सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा -2026’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आंसर की डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज करें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 655 पदों को पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग मध्यप्रदेश में भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]