MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 01:39 PM IST | 1 min read
एमपी पुलिस एसआई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सुबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीवार आयोग की वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस एसआई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मध्य प्रदेश पुलिस एसआई एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, उम्मीदवार की फोटो और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं।
एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक राज्य भर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एमपी पुलिस सुबेदार एसआई परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा दो घंटे की अवधि में कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (PST/ PMT), प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और, दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल एमपी पुलिस विभाग में कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें एसआई पोस्ट कोड 03 (जनरल ड्यूटी - विशेष सशस्त्र बल) के 377, एसआई पोस्ट कोड 02 (जीडी - विशेष सशस्त्र बल) के 95 और सूबेदार पोस्ट 01 के 28 पद शामिल हैं।
MPESB Police SI and Subedar Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीईएसबी पुलिस एसआई सुबेदार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा -2025 पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा