MP Police Constable Recruitment 2026: जीडी, स्टेनो, एएसआई और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए केवल न्यायालय संबंधी मामलों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आरक्षक जीडी, सूबेदार (स्टेनोग्राफर), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की विंडो कल तक खुली रहेगी। हालांकि, केवल न्यायालय से जुड़े मामलों के लिए ही 12 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत मंडल का परीक्षा शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और केवल एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व्यक्तियों को 250 रुपये देना होगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए 200 रुपये और राज्य के आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है।
MP Police Constable Vacancy 2026: कुल रिक्तियां
एमपी पुलिस में ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, एएसआई और जीडी के कुल 9155 पदों को भरा जाएगा, नीचे पदवार रिक्तियां जांच सकते हैं:
- एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 - 7500 पद
- एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनोग्राफर एवं एएसआई भर्ती परीक्षा 2026 - 655 पद
- एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 - 1000 पद
MP Police Constable Eligibility 2026: पात्रता मानदंड
- जीडी पद के लिए - आवेदक 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो। कक्षा 8वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं।
- सूबेदार स्टेनोग्राफर पद के लिए - कैंडिडेट कक्षा 12वीं पास हो और शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट परीक्षा उत्तीर्ण हो। सीपीसीटी सर्टिफिकेट हिंदी टाइपिंग के साथ हो। DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा स्तर की परीक्षा पास किया हो।
- एएसआई पद के लिए - 12वीं और सीपीसीटी प्रमाण पत्र हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण हो। इंजीनियरिंग डिग्री/ एमसीए/ बीसीए/ एमएससी या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा हो।
- ड्राइवर पद के लिए - 10+2 प्रणाली के तहत कक्षा 10वीं/ 12वीं/ समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। एसटी कैंडिडेट के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है।
MP Police Constable 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं और पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन संख्या, जन्म तिथि और प्रोफाइल पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एमपीईएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी