MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना में गड़बड़ी, एसआई, एएसआई पोस्ट में उलझे अभ्यर्थी
Saurabh Pandey | October 7, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस गैर-तकनीकी पदों की सीधी भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। सामान्य श्रेणी , महिला और पुरुष उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी ,एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार शामिल होंगे।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी एमपी) ने एमपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों पर भर्ती की जानी है। एमपी पुलिस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में बहुत सारी त्रुटियां देखने को मिल रही हैं।
एमपी एसआई, सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में ऊपर लिखा है एएसआई भर्ती और नोटिस के अंदर एसआई भर्ती का विवरण दिया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं पदों के लिए वेतनमान में गड़बड़ियां हैं।
MP Police Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 472 पद हैं, जबकि सूबेदार के 28 पद हैं। रिक्तियों में सूबेदार, उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल), उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी जिला पुलिस बल) शामिल हैं।
MP Police Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास होना जरूरी है।
MP Police Recruitment 2025: सूबेदार , एसआई वेतनमान
|
पदनाम
|
वेतनमान
|
|---|---|
|
सूबेदार
|
लेवल–9 36,200 से 1,14,800 रुपये
|
|
उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल)
|
लेवल–9 36,200 से 1,14,800 रुपये
|
|
उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल के अलावा)
|
लेवल–9 36,200 से 1,14,800 रुपये
|
MP Police Recruitment 2025: सूबेदार एएसआई वेतनमान
|
पदनाम
|
वेतनमान
|
|---|---|
|
सूबेदार (अनु सचिवीय) – शीघ्रलेखक
|
36,200 से 1,14,800 रुपये
|
|
सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय)
|
19,500 से 62,000 रुपये
|
MP Police Exam 2025: परीक्षा विवरण
प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी।
इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
- हिंदी भाषायी बोध
- अंग्रेजी भाषायी बोध
- विश्लेषणात्मक क्षमता
- इतिहास
- भूगोल
- विज्ञान
- नागरिक शास्त्र
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
- तर्कशक्ति
- करेंट अफेयर्स
MP Police Exam 2025: परीक्षा तिथि
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार भर्ती परीक्षा 9 जनवरी 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित समय में जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी पुलिस गैर-तकनीकी पदों की सीधी भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। सामान्य श्रेणी , महिला और पुरुष उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति , अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार