MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थी पीएसटी - पीईटी में होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 05:04 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत एमपी में कुल 7,090 पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण के लिए रिक्तियों की संख्या के सात गुना के अनुसार उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 12 अगस्त 2023 को राज्य भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
Also read MPPSC Mains Admit Card 2023: एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी
उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को भी पास करना होगा।
MP Police constable 2023: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘ MP Police Constable result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम में कैंडिडेट का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, उम्मीदवार की जन्मतिथि, श्रेणी, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पद, उम्मीदवारों के अंक, योग्यता अंक और योग्यता की स्थिति आदि जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार