Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 04:31 PM IST | 1 min read
हरियाणा एसएससी सीईटी भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी परिणाम 2024 जारी कर दिया है। हरियाणा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एसएससी सेट परीक्षा 2024 में 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा का आयोजन पिछले साल यानी 21 और 22 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) द्वारा राज्य में ग्रुप डी के 13,657 रिक्त पद भरे जाएंगे।
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2024 देखने के लिए कैंडिडेट को नोटिफिकेशन पीडीएफ में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन उनके दावा किए गए सामाजिक-आर्थिक अंकों से स्वतंत्र है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also readNMMS HARYANA Results: एनएमएमएस हरियाणा का रिजल्ट scertharyana.gov.in पर जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर हरियाणा एसएससी सीईटी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं:
आयोग ने बताया कि यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एचएसएससी सीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आवंटित विभाग, बोर्ड निगम का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा शिफ्ट, एचएसएससी ग्रुप डी स्कोर और एचएसएससी ग्रुप डी कट-ऑफ जैसी जानकारी होती है।
एचएसएससी सीईटी कट-ऑफ अंक और स्कोर श्रेणी नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार देख सकते हैं:
| वर्ग | कट-ऑफ अंक | कट-ऑफ स्कोर |
|---|---|---|
अनारक्षित (यूआर) | 77.8343117 | 81.369227 |
बैकवर्ड क्लास-ए (बीसीए) | 73.7172025 | 77.179062 |
बैकवर्ड क्लास-बी (बीसीबी) | 74.9725292 | 78.114291 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 74.7149166 | 78.114291 |
अनुसूचित जाति (एससी) | 70.1809437 | 74.0022325 |