MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण का आज आखिरी मौका, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | October 6, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
एमपी कांस्टेबल (जीडी) के पद के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि एसटी उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती एवं चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
पुलिस विभागीय परीक्षा शुल्क के लिए सामान्य श्रेणी का शुल्क ₹ 200 है, मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹ 100 है। कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है, पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता से ₹ 20 देय है।
MP Police Vacancy 2025: रिक्तियों का विवरण
एमपी कांस्टेबल (जीडी) के पद के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि एसटी उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एमपी पुलिस भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-
| श्रेणी | जनरल | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
ओपन |
877 |
422 |
519 |
649 |
324 |
3245 |
|
भूतपूर्व सैनिक (10%) |
203 |
97 |
120 |
150 |
75 |
750 |
|
गृह रक्षक (15%) |
303 |
146 |
180 |
225 |
113 |
1125 |
|
महिला (35%) |
642 |
310 |
381 |
476 |
238 |
2380 |
|
कुल (Total) |
2025 |
975 |
1200 |
1500 |
750 |
7500 |
MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा शेड्यूल
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी। पहली पाली में अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक होगा। इसके बाद 10 मिनट निर्देश पढ़ने के लिए दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी।
दूसरी पाली में रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक होगा। इसके बाद 2:20 से 2:30 बजे तक निर्देश पढ़ने का समय दिया जाएगा और परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थी का आधार पंजीकरण अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम