MP Police Constable GD Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी पुलिस आरक्षक जीडी के पद पर चयनित कैंडिडेट का वेतनमान 19500 रुपये से 62000 रुपये तक है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आरक्षक (जनरल ड्यूटी) सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 के लिए 22 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमबीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और संशोधन की आखिरी तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7500 रिक्तयां भरी जाएंगी। इनमें आरक्षक (जीडी) के 6800 पद और आरक्षक जीडी विशेष सशस्त्र बल (केवल पुरुष) के 700 पद शामिल हैं।
MPSEB MP Police Constable Notification 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या हायर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा 8वीं या समकक्ष परीक्षा पास एसटी कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- आयु सीमा - कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के मूल निवासी एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 250 रुपये देना होगा। इसके अलावा, एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 60 रुपये है। एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज परीक्षण चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। आरक्षक जीडी के पद पर चयनित कैंडिडेट का वेतनमान 19500 से 62000 रुपये तक है। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल जीडी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
MP Police Constable GD 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘ऑनलाइन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘आरक्षक जीडी - आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UP School Student Death: स्कूल में पढ़ रही कक्षा 2 की छात्रा अचानक बेहोश होकर गिरी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इस घटना के बाद नगर पालिका परिषद सभागार में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसके बाद नगर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल