MP Police Constable GD New Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा अब 9 दिसंबर से होगी, नोटिस जारी
Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 08:36 PM IST | 2 mins read
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज आरक्षक जीडी सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की नई तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब यह परीक्षा 9 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। इससे पहले, एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होने वाली थी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही esb.mp.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे, जिसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने वाले कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाईल फोन,कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, डिजिटल वॉच, सन ग्लासेस एवं नकल पर्चा आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
परीक्षा केंद्र पर काला बाल प्वाइंट पेन लाने की अनुमित होगी। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की पात्रता प्रोविजनल होगी। एमपीईएसबी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7500 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसमें कांस्टेबल जीडी के 6800 पद और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स (पुरुष) के 700 पद शामिल है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि पुलिस आरक्षक (जीडी) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 9 दिसंबर 2026 से किया जाएगा । परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जायेंगे। नवीनतम एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए www.esb.mp.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करें।”
MP Police Constable GD Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हॉल टिकट जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र