MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 09:02 PM IST | 3 mins read
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जो 2 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन क्रमांक आधिकारिक सूची में शामिल है, वे अपने प्रोफाइल में लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 'मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती वर्ष - 2026' की परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा आगामी 2 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस विशेष भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने आवेदन नंबर के जरिए एडमिट कार्ड की स्थिति की चेक कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन संख्या की एक सूची जारी की गई है। उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे सबसे पहले इस आधिकारिक सूची में अपना आवेदन नंबर खोजें।
यदि आपका आवेदन नंबर इस दी गई सूची में उपलब्ध है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपका ई-प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है। ऐसे उम्मीदवार अपने निजी प्रोफाइल में लॉगिन करके तुरंत अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में नहीं है, उनके लिए निर्देश
विभाग ने उन अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका आवेदन नंबर फिलहाल इस पहली सूची में दिखाई नहीं दे रहा है। मंडल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों का आवेदन नंबर इस सूची में शामिल नहीं है, उनसे अनुरोध है कि वे आगामी निर्देशों तथा ई-प्रवेश पत्र जारी होने संबंधी अगली जानकारी के लिए पोर्टल पर नियमित रूप से जुड़े रहें। ऐसे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आगामी चरणों में या नई तारीखों के अनुसार पोर्टल पर अपडेट किए जा सकते हैं।
MP Police Constable (Band) Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
एमपी पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले संबंधित आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- जारी की गई पीडीएफ सूची में अपना 12-अंकों का आवेदन नंबर चेक करें।
- सूची में नंबर होने पर अपने अकाउंट/प्रोफाइल में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब अंत में अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए उसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
Also read BPSC Auditor Prelims Admit Card 2026: बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड कल होगा जारी, 5 जुलाई को एग्जाम
MP Police Constable (Band) Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इस विशेष भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनके म्यूजिकल हुनर और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है-
चरण 1 - स्किल टेस्ट - (केवल क्वालिफाइंग) - सबसे पहले अभ्यर्थियों का एक बेसिक स्किल टेस्ट लिया जाता है, जिसमें उन्हें अपनी पसंद का कोई एक वाद्य यंत्र बजाकर दिखाना होता है। इसके कोई अंक नहीं जुड़ते, यह केवल अगले चरण में जाने के लिए पास करना जरूरी है।
चरण 2 - बैंड प्लेइंग टेस्ट - (75 अंक) - यह मुख्य परीक्षा है। इसमें 60 अंक उम्मीदवार के मुख्य वाद्य यंत्र के प्रदर्शन पर दिए जाते हैं। इसके अलावा, यदि उम्मीदवार को कोई अन्य वाद्य यंत्र भी बजाना आता है, तो प्रति इंस्ट्रूमेंट 5 अंक (अधिकतम 15 बोनस अंक) मिलते हैं।
चरण 3: साक्षात्कार ( 25 अंक) - बैंड टेस्ट में पास होने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार के ट्रेड नॉलेज (संगीत ज्ञान), एनसीसी (NCC), खेलकूद की उपलब्धियां और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है।
इसके बाद उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण (PST) जैसे- ऊंचाई (न्यूनतम 168 सेमी सामान्य/OBC के लिए) और सीने की माप की जांच की जाती है। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी