Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 03:36 PM IST | 2 mins read
भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड ने ग्रेड 'B' जनरल कैडर फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 को होने वाली दो शिफ्टों की फेज-2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBI Services Board) ने ग्रेड 'बी' जनरल कैडर के लिए आयोजित फेज-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
आरबीआई सर्विसेज़ बोर्ड ने नोट जारी कर बताया है कि फेज-1 परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे ।
जो उम्मीदवार फेज-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब opportunities.rbi.org.in पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ पीडीएफ चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है या नहीं।
यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें केवल फेज-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरबीआई ग्रेड बी फेज-1 की परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे 25 जून को घोषित किए गए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, फेज-2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा। 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी तीन पेपरों (पेपर 1, पेपर 2 और पेपर 3) में शामिल होना होगा। परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, केंद्र या वेन्यू में बदलाव को लेकर किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
एक ही एडमिट कार्ड - दोनों शिफ्टों की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
वेबसाइट से करें डाउनलोड - अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड केवल आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in से ही डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में ही परीक्षा का टाइम-टेबल और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी।
जल्द लाइव होगा लिंक - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, फेज-2 परीक्षा का इंफॉर्मेशन हैंडआउट और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश जल्द ही आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
आरबीआई ग्रेड बी की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है- फेज-1 (प्रारंभिक), फेज-2 (मुख्य) और इंटरव्यू (साक्षात्कार)। हालांकि प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) पास करना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन अंतिम चयन (फाइनल सिलेक्शन) तय करने में मुख्य परीक्षा (मेंस) की भूमिका सबसे अहम होती है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए विस्तृत गाइडलाइंस और जरूरी निर्देश जारी किए हैं। आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड 24 जून को जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar