MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 2 चॉइस फिलिंग डेट 22 सितंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | September 18, 2024 | 07:59 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने आज 18 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल को संशोधित किया है। प्राधिकरण ने राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार इस लेख में आगे एमपी नीट यूजी संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं।
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान प्राप्त नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
MP NEET UG 2024 Counselling: सीट अलॉटमेंट 25 सितंबर को
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि दूसरे राउंड के सभी प्रतिभागी उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल संशोधित किया गया है। राउंड 2 सीट आवंटन 25 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2024 कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,488 एमबीबीएस सीटें राज्य नीट काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी। दूसरे चरण में एसटी अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग से पहले कोई अग्रिम राशि नहीं देनी होगी, लेकिन चॉइस लॉकिंग के समय उन्हें 100 रुपये पोर्टल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
MP NEET UG Counselling 2024: संशोधित कार्यक्रम
राज्य भर के सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम नीचे दिया गया है-
| इवेंट्स | डेट |
|---|---|
|
राउंड 2 नए विकल्प भरना और विकल्प लॉक करना (सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य) |
13 से 22 सितंबर 2024 तक |
|
सीट आवंटन परिणाम |
25 सितंबर, 2024 |
|
आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग (दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश) |
27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 (शाम 06:00 बजे तक) |
|
भर्ती हुए अभ्यर्थियों द्वारा मोप अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा |
27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 |
|
कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र/प्रवेश रद्द करना |
27 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 (शाम 07:00 बजे तक) |
MP NEET UG Counselling 2024: चॉइस फिलिंग के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘अंडर ग्रेजुएशन काउंसलिंग (एमबीबीएस/बीडीएस)’ लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Create Profile पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार का नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- नए बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन की समीक्षा करें और इसे प्रसंस्करण के लिए जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल