MP Guest Teacher News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार पदों पर होगी ‘अतिथि शिक्षकों’ की भर्ती
Abhay Pratap Singh | August 12, 2024 | 03:34 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जा रही है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (MP) के सरकारी स्कूलों में लगभग 70 हजार रिक्त पदों पर ‘अतिथि शिक्षकों’ (Guest Teacher) की भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों के चलते सरकारी स्कूलों को छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया गया कि 15 अगस्त के बाद स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग करा दी जाएगी।
मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के लिए आमंत्रण प्रक्रिया की आखिरी तिथि 17 अगस्त तक बढ़ाई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल में उपलब्ध पैनल को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले साल भी काम कर चुके अतिथि शिक्षकों को सेवा रखने में वरीयता दी जाएगी।
एमपी राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के कारण छात्रों के पाठ्यक्रम और पढ़ाई पर असर हो रहा है। इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्वतंत्रता दिवस के बाद अतिथि शिक्षकों की भर्ती और उनकी ज्वाइनिंग कराने का फैसला लिया है।
सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर की भर्ती तीन वर्गों में 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2023- 2024 में जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक को आमंत्रित किया गया और पोर्टल पर रिक्त पद प्रदर्शित है, उन स्कूलों में जीएफएमएस पोर्टल (GFMS Portal) पर ज्वाइनिंग की प्रविष्टि के लिए प्रक्रिया तय की गई है।
बताया गया कि अतिथि शिक्षक द्वारा पोर्टल पर ज्वाइनिंग दर्ज करना और स्कूल प्रभारी से प्राप्त ज्वाइनिंग पत्र की प्रति को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया अब 17 अगस्त तक होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने तय किया कि अपनी लॉगिन आइडी से पिछले साल दी गई ज्वाइनिंग मान्य की जाएगी।
एमपी के सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर भर्ती के लिए फ्रेशर और अनुभवी दोनों अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। हालांकि, जिन गेस्ट टीचर की क्लास का रिजल्ट 30 प्रतिशत व उससे कम था, उन्हें दोबारा नियुक्त नहीं दी जाएगी। नए अभ्यर्थियों को स्कूल में जाकर ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार