MP News: कॉलेज समारोह में भाजपा नेता का विवादित बयान, 'डिग्री से नहीं, पंचर की दुकान से बनेगा भविष्य'
Santosh Kumar | July 16, 2024 | 01:58 PM IST | 2 mins read
गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा छात्रों को 'पंचर की दुकान' खोलने की सलाह पर शशि थरूर ने कहा कि यह 'उनकी अपनी सरकार के दावों की हवा निकालने वाला बयान है।'
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक ने रविवार (14 जुलाई) को छात्रों को "पंचर की दुकान" खोलने की सलाह दी और कहा कि डिग्री लेने से कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि विधायक पन्नालाल शाक्य का यह बयान 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' के उद्घाटन के मौके पर आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित समारोह में प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का ई-लोकार्पण किया था, जबकि गुना समेत संबंधित जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कार्यक्रम में कहा, "हम आज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खोल रहे हैं। मैं सभी से एक आदर्श वाक्य याद रखने का आग्रह करता हूं कि ये कॉलेज की डिग्री काम नहीं आएगी। इसके बजाय, जीवन-यापन करने के लिए छात्र मोटरसाइकिल पंचर मरम्मत की दुकान खोलें।"
विवादित बयान पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने पार्टी विधायक की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। रमेश ने ट्विटर पर कहा, "हमें भाजपा को उसके आर्थिक संदेश में उच्च श्रेणी के अनुशासन के लिए श्रेय देना चाहिए। स्वयंभू देवता बेरोजगारी दूर करने के लिए 'पकौड़े' बेचने के गुणों की बात करते हैं, और उनके विधायक कॉलेज की डिग्री को 'बेकार' बताते हैं और छात्रों से पंचर की दुकान खोलने का आग्रह करते हैं।"
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी 'एक्स' पर लिखा, "जब हर कोई शिक्षा की स्थिति और रोजगार की कमी को लेकर चिंतित है, तब भाजपा के एक विधायक ने अपनी ही सरकार के दावों को ‘पंचर’ कर दिया है। क्या अब भी किसी को यह पूछने की जरूरत है कि भारत के भविष्य के लिए किस पार्टी के पास बेहतर विचार हैं?"
बता दें कि गुना लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गृह क्षेत्र है। 73 वर्षीय शाक्य गुना विधायक के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, उन्होंने 2013 में भी सीट जीती थी। सिंधिया के वफादार ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुना में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का उद्घाटन किया जहां शाक्य अतिथियों में शामिल थे।
अपने भाषण में विधायक ने कॉलेजों के परंपरागत दृष्टिकोण पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं जो भी कहूंगा, उसे आप विज्ञान और गणित के फार्मूले से समझिए। कॉलेज और शिक्षण संस्थान कंप्रेसर हाउस नहीं हैं, जिसमें डिग्री के हिसाब से हवा भरी जाए और सर्टिफिकेट लेकर चला जाए। वास्तव में शिक्षण संस्थाएं वे होती हैं, जिनमें ढाई अक्षर पढ़े सो पंडित होय, पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार