MP Board Second Exam 2026: एमपी बोर्ड सेकंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 26 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 02:58 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड रिजल्ट्स 2026 में अनुत्तीर्ण हुए छात्र बिना शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की 'सेकंड चांस' परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जो उम्मीदवार मेन परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं या जो अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे 26 अप्रैल, 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल mpbse.nic.in के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन भरने के लिए 15 से 22 अप्रैल 2026 तक सुविधा प्रदान की गई थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए 26 अप्रैल 2026 तक तिथि में वृद्धि की जाती है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट्स 2026 में अनुत्तीर्ण हुए छात्र बिना शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।
mp board result 2026: पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा
इस वर्ष एमपीबीएसई द्वारा से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी।
mp board result 2026: सेकंड परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, द्वितीय अवसर परीक्षा पंजीकरण लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण पूरा करें।
- इसके बाद पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और एक प्रिंटआउट लें।
mp board result 2026: द्वितीय अवसर परीक्षा तिथियां
एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 7 से 19 मई तक होगी। पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 10 दिन की अवधि में ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल से किए जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल