MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम कल 11 बजे होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 08:40 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in पर जाकर 10वीं 12वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट जांच सकेंगे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं 2026 के परिणामों के साथ ही उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिलेवार प्रदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
MPBSE Result 2026: आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किए जाएंगे। मंडल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परिणाम जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।”
एमपीबीएसई ने बताया कि, “छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद लॉगिन विंडो में रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक दर्ज करें व सबमिट करके परीक्षा परिणाम जांचें।”
एमपीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 2026 7 फरवरी से 5 मार्च तक और कक्षा 10 की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की गई थी। एमपीबीएससी क्लास 10th 12th एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 30% अंक लाना होगा, हालांकि पहले यह 33 प्रतिशत था।
MP Board 10th 12th Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एमबोर्ड 10th/ 12th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CG High Court JJA Interview Date: छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट इंटरव्यू शेड्यूल जारी, कॉल लेटर जल्द
सीजी व्यापम जेजेए भर्ती 2025 के तहत इंटरव्यू चरण के लिए पात्र अभ्यर्थी अपने रोल नंबर छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना में Ctrl+F की मदद से जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार