Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट (स्पीड और एफिशिएंसी टेस्ट) के लिए राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी और अंग्रेजी) और ग्रेड-II के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। इन दस्तावेजों में राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
उम्मीदवारों को राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से देखना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी होती है।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की स्टेनोग्राफी स्किल, टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर दक्षता को परखने के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट शामिल हैं। शॉर्टहैंड स्पीड टेस्ट
कंप्यूटर टेस्ट में उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर में उनकी दक्षता की जांच की जाती है।