Trusted Source Image

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल 14 अक्टूबर 2026 तक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 भारतीय रेलवे में अलग-अलग पैरामेडिकल पदों के लिए आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 भारतीय रेलवे में अलग-अलग पैरामेडिकल पदों के लिए आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के तहत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट और ईसीजी टेक्नीशियन जैसे 590 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे 14 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आरआरबी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खोलेगा। उम्मीदवार Create an Account' फॉर्म और 'चुनी गई आरआरबी' में भरी गई जानकारी में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके बाद स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल पर अपने स्क्राइब का विवरण 27 से 31 अक्टूबर तक देना होगा।

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर शुल्क वापसी
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
भुगतान का माध्यम
सभी अभ्यर्थी
500 रुपये
400 रुपये (बैंक शुल्क काटने के बाद)
500 रुपये
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC)
250 रुपये
250 रुपये (बैंक शुल्क काटने के बाद)
250 रुपये
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

Also read UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई मैकेनिकल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 3 नवंबर से आवेदन

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
पदों की संख्या
नर्सिंग अधीक्षक
365
डायलिसिस तकनीशियन
1
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II
43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट
1
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)
118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन
25
ईसीजी तकनीशियन
4
ऑप्टोमेट्रिस्ट
2
लैब असिस्टेंट ग्रेड II
31
कुल पद
590


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]