Trusted Source Image

UPSSSC Result 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक मेंस परीक्षा के लिए पात्रता परिणाम घोषित, 42,087 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट

Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 07:53 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी गन्ना पर्यवेक्षक मेंस परीक्षा के लिए पात्रता परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 42,087 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं।

यूपीएसएसएसी ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता के लिए PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर का कट-ऑफ 0.55 अंक तय किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएसी ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता के लिए PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर का कट-ऑफ 0.55 अंक तय किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 42,087 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET स्कोर के आधार पर की गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

यूपीएसएसएसी ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता के लिए PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर का कट-ऑफ 0.55 अंक तय किया है। गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 1,182 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।

UPSSSC Sugarcane Supervisor Exam: मुख्य परीक्षा तिथि

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक परिणाम 2026 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 29 नवंबर 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान, एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आयोग के भर्ती नियमों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Also read UPSSSC PET Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा

UPSSSC Sugarcane Supervisor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications