Trusted Source Image

Bihar Board Date Sheet 2026: बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम 2 मई से

Santosh Kumar | April 13, 2026 | 02:54 PM IST | 2 mins read

बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा की सभी शिफ्टों में, छात्रों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए शुरू में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

बीएसईबी बिहार बोर्ड डेटशीट 2026 बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीएसईबी बिहार बोर्ड डेटशीट 2026 बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं 2026 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षाएं 2 मई से शुरू होंगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए, या जो किसी वैध कारण से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। बीएसईबी बिहार बोर्ड डेटशीट 2026 बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है।

सभी शिफ्टों में, छात्रों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए शुरू में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, और परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9 बजे तक ही दिया जाएगा।

इसी प्रकार, बिहार बोर्ड दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी, और परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल दोपहर 1:30 बजे तक ही दिया जाएगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Bihar Board Practical Exam 2026: बिहार बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा कब?

कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 और 30 अप्रैल को होंगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में आंतरिक मूल्यांकन या प्रोजेक्ट कार्य के अंक 4 मई तक जिला शिक्षा अधिकारी के पास जमा करा दें।

कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 14 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। दृष्टिबाधित और दिव्यांग (स्पास्टिक) छात्रों को एक लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे छात्रों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10 डेटशीट 2026

माध्यमिक विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-

परीक्षा तिथिप्रथम पालीद्वितीय पाली

2 मई 2026

101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

105-संस्कृत, 106-हिन्दी, 107-अरबी,

108-फारसी एवं 109-मणिपुरी

(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

4 मई 2026

112-विज्ञान

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

125-संगीत

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

111-सामाजिक विज्ञान

(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक)

5 मई 2026

110-गणित

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

126-गृह विज्ञान

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

113-अंग्रेजी (सामान्य)

(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

6 मई 2026

ऐच्छिक विषय

114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र,

121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली

117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत

(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

व्यावसायिक ऐच्छिक विषय

127-सूचना, 128-व्यूटिशियन, 129-टूरिज्म,

130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाइल,

132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर,

133-ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं

135-आईटी/आईटीईएस

(अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

Also readMP Board Admission 2026-27: एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 की नामांकन प्रक्रिया 15 मई से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस

Bihar Board 12th Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12 डेटशीट 2026

1776073442119बिहार बोर्ड इंटर विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 की डेटशीट तालिका में दी गई है। (इमेज-एक्स/@officialbseb)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications