Trusted Source Image

MP Board Admission 2026-27: एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 की नामांकन प्रक्रिया 15 मई से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस

Santosh Kumar | April 10, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read

एमपी बोर्ड 9वीं-11वीं नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र इस तिथि तक बिना किसी विलंब शुल्क के नामांकन पूरा कर सकते हैं।

इस संबंध में आवेदन पत्र संबंधी निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
इस संबंध में आवेदन पत्र संबंधी निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह नामांकन प्रक्रिया 15 मई से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी। इस संबंध में सभी आवश्यक जानकारी और आवेदन पत्र संबंधी निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 के नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क का विवरण इस लेख में आगे दिया गया है।

नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र इस तिथि तक बिना किसी विलंब शुल्क के नामांकन पूरा कर सकते हैं। यदि कोई छात्र निर्धारित समय सीमा के बाद नामांकन करना चाहता है, तो विलंब शुल्क भी देना होगा।

MP Board Admission 2026-27: नामांकन एवं आवेदन-पत्र भरने की डेट्स

नियमित /स्वाध्यायी छात्रों के नामांकन एवं परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की तिथियां नीचे तालिका में दी गई है-

विवरण

डेट्स

शुल्क

विलंब शुल्क

कक्षा 9वीं एवं 11वीं का ऑनलाइन नामांकन

15 मई से 30 सितंबर 2026

₹500/-

शून्य

30 सितंबर के बाद Unpaid अथवा नवीन नामांकन हेतु (कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए)

30 जनवरी 2027 तक

₹500/-

₹300/-

10वीं-12वीं (नियमित/स्वाध्यायी)/ विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि

15 मई से 15 सितंबर 2026

शून्य

15 सितंबर के बाद विलंब शुल्क ₹100/- के साथ परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तिथि

16 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026

₹100/-

25 अक्टूबर के पश्चात विलंब शुल्क ₹2,000/- के साथ परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तिथि

26 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026

₹1,500/- (नियमित के लिए परीक्षा शुल्क)

₹2,000/-

10 नवंबर के पश्चात विलंब शुल्क ₹5,000/- के साथ परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तिथि

11 से 25 नवंबर 2026

₹1,600/- (स्वाध्यायी के लिए परीक्षा शुल्क)

₹5,000/-

25 नवंबर के पश्चात विलंब शुल्क ₹10,000/- के साथ परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तिथि

26 नवंबर से 10 दिसंबर 2026

₹10,000/-

10 दिसंबर के पश्चात विलंब शुल्क के साथ (इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र जिले की समीपवर्ती संस्था पर परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जाएगा।)

11 से 31 दिसंबर तक

₹12,000/-

31 दिसंबर के पश्चात परीक्षा प्रारंभ होने के 20 दिवस पूर्व तक

1 जनवरी 2027 से

₹15,000/-

Also readMP Board 9th, 11th Result 2026 (Out) LIVE: एमपी बोर्ड 9वीं-11वीं का रिजल्ट जारी; चेक @vimarsh.mp.gov.in

MP Board Admission 2026-27: अन्य कार्यवाही की तिथि

एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 के लिए अन्य कार्यवाही की तिथि इस प्रकार है-

विवरणडेट्स

कमी उपस्थिति वाले छात्रों की रोल नंबर की ऑनलाइन प्रविष्टि की तिथि

1 से 31 जनवरी 2027 तक

डमी प्रवेश-पत्र ऑनलाइन जारी की तिथि

26 अक्टूबर 2026

संशोधन उपरांत संबंधित संस्था प्राचार्य/अग्रेषण संस्था प्राचार्य द्वारा घोषणा पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि

26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक

MPBSE 9th-11th Admission 2026: परीक्षा केन्द्र के निर्धारण की तिथि

एमपीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की निर्धारित तिथि नीचे तालिका में दी गई है-

विवरण

डेट्स

परीक्षा केन्द्रों का भौतिक सत्यापन

10 अगस्त 2026

वर्ष 2026 की परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों का समिति द्वारा चयन करना

20 अगस्त 2026

चयन परीक्षा केन्द्रों का प्रकाशन कर दावें एवं आपत्ति प्राप्त करना

30 अगस्त 2026

दावें आपत्ति का निराकरण कर जिला योजना समिति से अनुमोदन प्राप्त करना

24 सितंबर 2026

मण्डल को अनुमोदित केन्द्र चार्ट प्रेषित करना

30 सितंबर 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications