Santosh Kumar | April 9, 2026 | 10:16 AM IST | 2 mins read
अभिभावक अपने बच्चे के दाखिले का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइटों admission.kvs.gov.in और kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी के आधार पर तैयार की गई है। अभिभावक अपने बच्चे के दाखिले का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइटों admission.kvs.gov.in और kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं। केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हुई और 2 अप्रैल को समाप्त हो गई। बालवाटिका (बालवाटिका-1, 2 और 3) के लिए लॉटरी के नतीजे कल जारी किए गए, जबकि कक्षा 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट आज जारी की गई।
केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट देखने के लिए, अभिभावकों को पोर्टल पर जाना होगा। वहां वे अपना राज्य चुन सकते हैं और संबंधित केंद्रीय विद्यालय के लिए सूची डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे देखने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
छात्र या उनके माता-पिता नीचे बताए गए चरणों का पालन करके केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट देख सकते हैं-
यह प्रोविजनल सूची केवल लॉटरी के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी देती है। वास्तविक प्रवेश की पुष्टि संबंधित स्कूल द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही की जाएगी। चुनाव के कारण कुछ राज्यों के लिए लिस्ट 10 अप्रैल को जारी होगी।
यदि बच्चे का चयन हो जाता है, तो अभिभावक आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म और निवास प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें। यदि सीट खाली रह जाती है, तो 16 और 21 अप्रैल को क्रमश: दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी की जा सकती है।
यदि आवश्यकता हुई, तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 22 से 26 अप्रैल तक होगा। बालवाटिका और कक्षा 2 तथा उससे आगे की कक्षाओं में एडमिशन 15 से 20 अप्रैल के बीच होंगे, जबकि एडमिशन की अंतिम तिथि (कक्षा 11 को छोड़कर) 30 जून है।
ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई, जिनमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, और बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने वाला है।
Santosh Kumar