Trusted Source Image

CG High Court JJA Interview Date: छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट इंटरव्यू शेड्यूल जारी, कॉल लेटर जल्द

Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read

सीजी हाई कोर्ट जेजेए इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

सीजी व्यापम जेजेए 2025 लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम जेजेए 2025 लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) - कंप्यूटर पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजी हाई कोर्ट जेजेए भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार/ कौशल परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) भर्ती के तहत इंटरव्यू चरण के लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर कुल 178 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साक्षात्कार परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के कॉल लेटर उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

सीजी व्यापम जेजेए भर्ती 2025 के तहत इंटरव्यू चरण के लिए पात्र अभ्यर्थी अपने रोल नंबर छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना में Ctrl+F की मदद से जांच सकते हैं। छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

Also readCG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम ने सहायक मानचित्रकार और प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का परिणाम किया जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जो साक्षात्कार के लिए वैध प्रवेश पत्र होगा। प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से जारी नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौशल परीक्षा का समय/ स्थान, परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम vyapamcg.cgstate.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।

CG High Court JJA Interview Admit Card: प्रवेश पत्र

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाएं।
  • जेजेए एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी जेजेए एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications