MP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का री-एग्जाम रिजल्ट घोषित, rskmp.in पर करें चेक
Santosh Kumar | June 20, 2025 | 03:16 PM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड पुन: परीक्षा 2 से 9 जून तक आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 5 के लिए लगभग 86,000 छात्र और कक्षा 8 के लिए लगभग 1,24,000 छात्र उपस्थित हुए।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने आज यानी 20 जून 2025 को दोपहर 3 बजे आधिकारिक पोर्टल rskmp.in पर एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुनर्परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए सभी छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन विवरण दर्ज करके आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पुन: परीक्षा 2 से 9 जून तक आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 5 के लिए लगभग 86,000 छात्र और कक्षा 8 के लिए लगभग 1,24,000 छात्र उपस्थित हुए। विभाग ने 19 जून को रिजल्ट डेट की घोषणा की।
MP Board 5th, 8th Result 2025: मूल परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई
इन परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए, जहां 22,000 से अधिक शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की और उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया। मूल परीक्षा, 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई।
कक्षा 5 का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.7% रहा जबकि कक्षा 8 का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.02% रहा। स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी पोर्टल पर लॉग इन करके स्कूलवार और छात्रवार एमपी बोर्ड री-एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read MP Board 5th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं री-एग्जाम रिजल्ट जारी, @rskmp.in डायरेक्ट लिंक
MP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र, अभिभावक नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
- दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- परिणाम देखने के लिए ‘देखें’ बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एमपी बोर्ड परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से एमपी बोर्ड पुनर्परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]School News: स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़-पंजाब-दिल्ली अव्वल, मेघालय सबसे नीचे, मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
पीजीआई-डी जिलों में स्कूली शिक्षा की स्थिति का आकलन करने के लिए बनाया गया है। अब तक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पीजीआई रिपोर्ट जारी की है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी