MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, mpbse.mponline.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | July 25, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड कक्षा 10 के लिए द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून तक जबकि कक्षा 12 के लिए परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की गई।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने आज, 25 जुलाई 2025 को कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए वे छात्र जिन्हें मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने या अंक सुधारने का अवसर दिया गया।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून तक आयोजित की गई थी जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की गई। कक्षा 12 के बाद, एमपीबीएसई अब कक्षा 10 परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है।
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड स्कोरकार्ड विवरण
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा 2025 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.22 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड ने एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 6 मई, 2025 को जारी किया।
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र इन चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कुल 3.31 लाख छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]Rajasthan News: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कूल की इमारत ढहने की घटना में छात्रों की मौत पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में स्कूल की इमारत गिरने की घटना में छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल में हुआ हादसा बेहद दुखद है।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम