MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 10:47 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। एमपीबीएसई की घोषणा के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को जल्द परिणाम घोषित करने को कहा है। इससे पहले बोर्ड ने मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी करने की योजना बनाई थी।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की लगभग करीब 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। बाकी बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं भी जल्द ही जांच ली जाएंगी। इस कार्य के बाद एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा और फिर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 17 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस बार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के पुरस्कार भी दोगुना कर दिए गए हैं।
बता दें कि एमपी बोर्ड क्लास 10th, 12th रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकेंगे। परिणाम जारी होने के कुछ दिन के बाद छात्र अपने विद्यालयों से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 जांच सकेंगे:
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10 या कक्षा 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम