MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं में 289693, 12वीं में 199599 परीक्षार्थी फेल, द्वितीय परीक्षा ही विकल्प
Saurabh Pandey | April 15, 2026 | 01:44 PM IST | 3 mins read
एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in या mpresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 2,89,693 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 1,99,599 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण है, लेकिन अपने अंकों में सुधार चाहते है, वे 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
mp board result 2026: द्वितीय अवसर परीक्षा पंजीकरण शुरू
एमपी बोर्ड की द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 रात 12 बजे तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी।
एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी।
mp board result 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा विवरण
एमपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय अवसर में से जो भी श्रेष्ठ परिणाम होगा वह अंतिम रूप से मान्य रहेगा। प्रायोगिक विषयों में किसी छात्र को प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा के केवल अनुत्तीर्ण भाग में शामिल होने की पात्रता होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में परीक्षार्थी को विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
mp board result 2026: द्वितीय परीक्षा क्या है?
मंडल द्वारा इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो मंडल की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
mp board class 10 result 2026: 10वीं के रिजल्ट आंकड़े
एमपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल 8,97,061 परीक्षार्थी शामिल हुए। रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या 7,87,733 एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,328 रही है। परीक्षा में 73.42 प्रतिशत रेगुलर परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं तथा 26.38 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं में रेगुलर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31 एवं रेगुलर छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77. 52 रहा है। वहीं शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल अशासकीय विद्यालयों से बेहतर रहा है।
Also read MP Board Result 2026 Toppers List: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट mpbse.nic.in पर जारी
mp board class 12 result 2026: 12वीं के रिजल्ट आंकड़े
इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए। रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या 6,13,634 एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 76112 रही है। इसमें 76.01 प्रतिशत रेगुलर परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 30.60 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा परिणाम 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।
रेगुलर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39 एवं रेगुलर छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79. 41 रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल अशासकीय विद्यालयों से बेहतर रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा