MP Board 5th-8th Re Exam 2026: एमपी बाेर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा 1 जून से, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 12:05 PM IST | 2 mins read

आरएसकेएमपी री-एग्जाम 2026 का मूल्यांकन 8 जून से 12 जून, 2026 तक किया जाएगा, इसलिए मूल्यांकन कर्ताओं की मैपिंग का कार्य 15 मई, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

आरएसकेएमपी बोर्ड री एग्जाम 2026 कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP), भोपाल ने शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण या अनुपस्थित कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए पुनः परीक्षा के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की पुनः परीक्षा और एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा 1 से 6 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

आरएसकेएमपी बोर्ड री एग्जाम शेड्यूल 2026 के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रत्येक दिन एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

RSKMP Re Exam 2026 Admit Card: प्रवेश पत्र

पुनः परीक्षा के लिए शाला प्रमुख/ जनशिक्षा केंद्र प्रभारी/ बीआरसीसी और डीपीसी अपने-अपने लॉगिन के माध्यम से परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, सभी बीआरसीसी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके ब्लॉक के प्रत्येक परीक्षार्थी को 25 मई, 2026 तक प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाएं।

MP Board Class 5th Re Exam Schedule 2026: आरएसकेएमपी कक्षा 5 री-एग्जाम डेटशीट

नीचे सारणी में एमपी बोर्ड कक्षा 5 पुनः परीक्षा 2026 का शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा तिथि विषय
1 1 जून 2026 प्रथम भाषा -
हिंदी (SCERT)/(NCERT)
अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT)
उर्दू
मराठी
2 2 जून 2026 गणित
अथवा
संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
3 3 जून 2026 द्वितीय भाषा -
अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है)
अथवा
हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।
4 4 जून 2026 पर्यावरण अध्ययन
5 5 जून 2026 अतिरिक्त भाषा -
हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी,चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों के लिए)

Also read ICSE ISC Result 2026: आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट cisce.org पर जल्द आने की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

MP Board Class 8th Re Exam Schedule 2026: आरएसके एमपी बोर्ड कक्षा 8 री-एग्जाम टाइम टेबल

छात्र नीचे सारणी में एमपी बोर्ड कक्षा 8 पुनः परीक्षा 2026 का शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा तिथि विषय
1 1 जून 2026 प्रथम भाषा -
(सहायक वाचन सहित)
हिंदी (SCERT)/(NCERT)
अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT)
उर्दू
मराठी
2 2 जून 2026 गणित
अथवा
संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
3 3 जून 2026 द्वितीय भाषा -
अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है)
अथवा
हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।
4 4 जून 2026 विज्ञान
5 5 जून 2026 तृतीय भाषा -
संस्कृत (SCERT)/(NCERT), हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर परीक्षार्थियों के लिए)
6 6 जून 2026 सामाजिक विज्ञान

MP Rajya Shiksha Kendra: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

आरएसकेएमपी री-एग्जाम 2026 का मूल्यांकन 8 जून से 12 जून, 2026 तक किया जाएगा, इस लिए मूल्यांकन कर्ताओं की मैपिंग का कार्य 15 मई, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]