MP Board Second Exam 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं द्वितीय परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि 8 जून तक फिर बढ़ी
Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 09:19 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल छात्रों के लिए एमपी बोर्ड सेकेंड परीक्षा 2025 आयोजित की जाती है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, छात्र अब एमपी ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर 8 जून तक एमपी बोर्ड सेकेंड एग्जाम फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
इससे पहले, एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मई थी, जबकि शुरूआत में आखिरी तिथि 21 मई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल छात्रों के लिए एमपीबीएसई द्वारा एमपी बोर्ड सेकेंड परीक्षा 2025 आयोजित की जाती है।
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2025 के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा 17 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एमपी बोर्ड कक्षा 12 के लिए दूसरी परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक निर्धारित है। एमपी बोर्ड सेकेंड एग्जाम 2025 एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “केवल उन विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है जिनमें उम्मीदवार हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा में असफल रहे थे। नई समय सीमा 8 जून, 2025 की मध्यरात्रि है।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, “ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के संबंध में पहले जारी किए गए अन्य सभी निर्देश अपरिवर्तित रहेंगे।” अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP Board 10th, 12th Second Exam 2025: आवेदन शुल्क
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जिसकी जांच नीचे कर सकते हैं:
- एक विषय के लिए शुल्क - 500 रुपए
- दो विषय के लिए फीस - 1,000 रुपए
- तीन/चार विषयों के लिए शुल्क - 1,500 रुपए
- चार से अधिक विषयों के लिए फीस - 2,000 रुपए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम