Trusted Source Image

MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी, चॉइस फिलिंग कल से शुरू

Santosh Kumar | October 10, 2024 | 10:26 PM IST | 2 mins read

एमपी आयुष नीट यूजी राउंड 2 मेरिट सूची में चुने गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 के दूसरे दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 के दूसरे दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आयुष निदेशालय ने आज यानी 10 अक्टूबर को एमपी आयुष यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। निदेशालय ने राउंड 1 और 2 की संयुक्त मेरिट सूची घोषित की है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी आयुष नीट यूजी राउंड 2 मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी। एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस-फिलिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

जिन छात्रों ने नीट यूजी स्कोर के माध्यम से राउंड 2 प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है, वे एमपी आयुष मेरिट लिस्ट पीडीएफ 2024 के माध्यम से विकल्प भरने की प्रक्रिया में उपस्थित होने के लिए अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकते हैं।

MP NEET UG Counselling 2024: चॉइस-फिलिंग 13 अक्टूबर तक

उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आयुष नीट यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग विंडो 13 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी।

एमपी आयुष नीट यूजी 2024 के दूसरे दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 18 से 20 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। वे 20 अक्टूबर शाम 6 बजे तक अपनी सीट वापस ले सकते हैं।

Also readNEET UG Counselling 2024: 14 डेंटल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सभी BDS सीटें खाली, 60% MBBS सीटें भी रिक्त

MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवार एमपी आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे देख सकते हैं-

  • नीट यूजी प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाम पत्र (यदि लागू हो)
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर
  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications