Rajasthan School News: स्कूल में चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद
Press Trust of India | August 17, 2024 | 07:32 PM IST | 2 mins read
कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि छात्र की हालत स्थिर है और उन्होंने लोगों से घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में सरकारी स्कूल में छात्र को चाकू मारने की घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति है। जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई इलाकों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है। इसके साथ ही शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार, 16 अगस्त को हुई। उन्होंने कहा कि हमले में घायल छात्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों छात्र नाबालिग हैं।
इन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद
कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जानकारी दी कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि घायल बालक के उपचार के लिए जयपुर से विशेष विमान से तीन डॉक्टरों की टीम उदयपुर भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है और लोगों से घटना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने एक आदेश जारी कर उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, ब्लेचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढिकाली और भुवाणा क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की है।
बता दें कि कल यानी 16 अगस्त को भट्टियानी चौहट्टा में सरकारी स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी और पथराव किया। इसके बाद लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, चाकूबाजी की घटना का विरोध करने के लिए कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन में एकत्र हुए थे। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी।
शाम को तनाव बढ़ने पर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों के बाजार बंद कर दिए गए। कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिससे दुकानों के शीशे के गेट क्षतिग्रस्त हो गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल