MHT CET Exam 2024: एमएचटी सीईटी पीसीबी एग्जाम डेट की गई संशोधित, अब 27 अप्रैल को भी होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 15, 2024 | 06:04 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी ग्रुप परीक्षा इससे पहले 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2024 एग्जाम डेट को संशोधित किया है। शेड्यूल के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी परीक्षा अब 27 अप्रैल को भी आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इससे पहले एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी ग्रुप एग्जाम 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है। एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल गवर्नमेंट ऑफ महाराष्ट्र ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा कि, “एमएचटी-सीईटी 2024 (पीसीबी ग्रुप) परीक्षा 27 अप्रैल 2024 सहित 22/04/2024 से 30/04/2024 तक आयोजित की जाएगी। कृपया ध्यान दें।”
हाल ही में एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा पीसीबी ग्रुप में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। एमएचटी सीईटी पीसीबी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Also read MHT CET Admit Card 2024: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी परीक्षा के लिए जारी, 22 अप्रैल से एग्जाम
पीसीबी ग्रुप की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी ग्रुप की परीक्षा अंग्रेजी, मराठी और ऊर्दू माध्यम में कराई जाएगी।
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के बिना कैंडिडेट को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MHT CET Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर एमएचटी सेट एडमिट कार्ड 2024 पीसीबी समूह के लिए डाउनलोड कर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, पीसीबी ग्रुप एमएचटी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 जांचें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल