MHT CET Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीएम ग्रुप के लिए mahacet.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 07:50 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 9 अप्रैल को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पीसीएम के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में उपस्थित होने के लिए एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 ले जाना होगा। हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है।
इससे पहले, महाराष्ट्र टेस्ट सेल की ओर से पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 3 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। एमएचटी सीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा तथा गणित सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे।
एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, विकलांगता का प्रकार (यदि कोई हो), नाम और परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, विषय कोड और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।
MHT CET PCM Hall Ticket 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी पीसीएम हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- MHT CET 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी पोर्टल में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- एमएचटी सीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]JNVST Class 6 Answer Key 2025: जेएनवीएसटी क्लास 6th आंसर की, कटऑफ अंक navodaya.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
नवोदय विद्यालय समिति ने नोटिस में कहा कि, ग्रामीण-अनारक्षित कोटे के लिए केवल ब्लॉकवार आरक्षण है। इसलिए, एक ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए कट-ऑफ अंक समान नहीं हो सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन