MHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम आज शाम 6 बजे होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 10:06 AM IST | 2 mins read
MHT CET 2024 स्कोर की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: महाराष्ट्र सीईटी सेल आज यानी 16 जून को पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2024 (MHT CET Result 2024) घोषित करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर MHT CET रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
MHT CET रिजल्ट 2024 लिंक शाम 6 बजे सक्रिय किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। MHT CET 2024 परीक्षा 22 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई थी।
एमएचटी सीईटी 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के परीक्षा अंकों और अन्य विवरणों की जानकारी दी जाएगी। एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड 2024 में नाम, विषयवार और कुल प्रतिशत अंक, अखिल भारतीय रैंक (AIR), योग्यता स्थिति, माता-पिता का नाम, आवेदन संख्या, विषय विवरण और श्रेणी प्रदर्शित होगी।
इससे पहले, MHT CET 2024 आंसर की 21 मई को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 26 मई तक MHT CET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर MHT CET परिणाम 2024 जारी किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी स्कोर के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग सहित अन्य कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को और पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी एग्जाम 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई को आयोजित की गई थी।
MHT CET Result 2024: टाई-ब्रेकिंग नियम
उम्मीदवार नीचे MHT CET 2024 टाई-ब्रेकिंग नियम देख सकते हैं:
- बराबर अंक मिलने की स्थिति में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान में सबसे कम गलत प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद गणित, जीव विज्ञान में सबसे कम गलत प्रयास करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- यदि बराबरी बनी रहती है, तो रसायन विज्ञान में कम गलत उत्तर वाले अभ्यर्थियों को बढ़त मिलेगी।
- फिर भी बराबरी बनी रहती है तो कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद भी दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के स्कोर में बराबरी होने पर अधिक आयु वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]CGPSC State Service Mains Admit Card: सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in पर जारी
CGPSC State Service Mains Admit Card: सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार