MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 8 मार्च तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org से करें आवेदन
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 07:50 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को 8 मार्च तक आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कि बात करें तो महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि महाराष्ट्र राज्य से संबंधित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएसपर्सन के लिए केवल आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
MHT CET 2024 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MHT CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
Also read MAH Nursing CET 2024: एमएएच नर्सिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी
MHT CET 2024: परीक्षा पैटर्न
एमएचटी सीईटी 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा प्राधिकारी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में सुबह की पाली के लिए सुबह 8:45 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे तक परीक्षा कक्षा में उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी