MHT CET Application Form 2024: एमएचटी सीईटी 2024 आवेदन की तिथि जारी, 16 जनवरी से भरें फॉर्म
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 02:18 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी 2024 एप्लिकेशन फॉर्म 16 जनवरी से उम्मीदवार भर सकेंगे।
नई दिल्ली: राज्य सीईटी सेल महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2024 लॉग इन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी लॉग इन पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपना लॉगइन क्रेडेंशियल बना सकते हैं।
प्राधिकरण ने विस्तृत आवेदन तिथियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी 16 जनवरी 2024 से आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
एमएचटी सीईटी 2024 के माध्यम से अभ्यर्थी महाराष्ट्र राज्य के कॉलेजों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। एमएचटी सीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक महाराष्ट्र के 350 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय 4 परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
एमएचटी सीईटी 2024 आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये और ओबीसी, एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क तय की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को बैंक शुल्क अलग से देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच