NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से संबंधित वीडियो ट्यूटोरियल किया जारी
Saurabh Pandey | August 3, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
समिति ने कहा कि पात्रता की शर्तों और काउंसलिंग के नियमों को पहले से समझने से उम्मीदवार उन गलतियों से बच सकते हैं, जो एडमिशन प्रोसेस में उनकी भागीदारी पर असर डाल सकती हैं।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले ऑफिशियल वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
एमसीसी ने 3 अगस्त को जारी एक नोटिस में कहा कि नीट काउंसलिंग पर बना वीडियो गाइड उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रोसेस के हर चरण को समझने और रजिस्ट्रेशन व बाद के राउंड के दौरान गलतियों को कम करने में मदद करने के लिए बनाया गया है।
कमेटी के अनुसार, ट्यूटोरियल में काउंसलिंग प्रोसेस के मुख्य पहलुओं - जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना एप्लीकेशन जमा करने से पहले काउंसलिंग के काम करने के तरीके को अच्छी तरह समझ लें।
समिति ने कहा कि पात्रता की शर्तों और काउंसलिंग के नियमों को पहले से समझने से उम्मीदवार उन गलतियों से बच सकते हैं, जो एडमिशन प्रोसेस में उनकी भागीदारी पर असर डाल सकती हैं।
NEET UG Counselling 2026: मदद के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध
नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट्स की मदद के लिए, एमसीसी ने छात्रों को याद दिलाया है कि काउंसलिंग से जुड़े सवालों और तकनीकी समस्याओं के लिए 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन या काउंसलिंग के किसी भी चरण में मुश्किलों का सामना कर रहे कैंडिडेट्स अपने सवाल mcc2026@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। कमेटी ने आवेदकों को सलाह दी है कि मदद मांगते समय वे अपनी एप्लीकेशन की जानकारी जरूर दें ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन डेट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार 5 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 6 अगस्त से 13 अगस्त तक अपने पसंद के कॉलेज या संस्थान को चुनकर अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं।
Also read NEET UG 2026: एनटीए को जांच के लिए एआई से तैयार ओएमआर शीट मिलीं, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
MCC NEET UG Counselling 2026: सीट आवंटन रिजल्ट डेट
नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड में चॉइस फिलिंग-लॉकिंग के बाद 13-16 अगस्त तक सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 17 अगस्त को पहला सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंट में सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 18 से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग या जॉइनिंग कर सकते हैं। इसकेबाद शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन संस्थानों द्वारा 26 अगस्त तक किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार