MCC NEET UG 2024 Counselling: एमसीसी नीट यूजी स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट 23 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 03:49 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को च्वॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए अपने नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में रिक्त AIQ और राज्य कोटा सीटों के लिए नीट यूजी स्पेशल राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगी। एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल राउंड कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, सीट अलॉटमेंट 23 नवंबर को जारी होगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी 2024 स्पेशल राउंड काउंसलिंग शुल्क भुगतान सुविधा 20 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से 21 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। MCC NEET UG 2024 स्पेशल राउंड सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, वरीयता, आरक्षण नीतियों, सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
एमसीसी नीट यूजी 2024 स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग 21 नवंबर से शुरू होगी। च्वॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट यूजी 2024 स्पेशल राउंड च्वॉइस लॉकिंग 21 नवंबर, रात 8 बजे से 22 नवंबर, सुबह 8 बजे तक निर्धारित है।
MCC NEET UG 2024 Special Round Seat Allotment: सीट अलॉटमेंट
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, MCC NEET UG 2024 स्पेशल राउंड सीट आवंटन प्रक्रिया 22 नवंबर को निर्धारित है। एमसीसी नीट यूजी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समय-सीमा 25 नवंबर से 30 नवंबर शाम 5 बजे तक है।
NEET UG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोर कार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और पासपोर्ट साइज की फोटो की आवश्यक होगी। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) होना चाहिए।
MCC NEET UG Special Round Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एमसीसी नीट यूजी स्पेशल राउंड काउंसलिंग कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम |
तिथियां
|
|---|---|
| शुल्क भुगतान शुरू |
20 नवंबर, 2024 को सुबह 10:00 बजे से
|
| शुल्क भुगतान समाप्त | 21 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक |
| च्वॉइस फिलिंग | 21 नवंबर, 2024 |
| च्वॉइस लॉकिंग शुरू |
21 नवंबर, 2024 को रात 8 बजे से
|
| च्वॉइस लॉकिंग समाप्त | 22 नवंबर, 2024 को सुबह 8 बजे तक |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 22 नवंबर, 2024 |
| सीट आवंटन परिणाम | 23 नवंबर, 2024 |
| आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग | 30 नवंबर, 2024 को शाम 5 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार