MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट 27 सितंबर
Santosh Kumar | September 22, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read
रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन इस दिन दोपहर 3 बजे तक और फीस का भुगतान शाम 6 बजे तक पूरा हो जाना चाहिए।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज से नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 15% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) और डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जिपमर और एएफएमसी की सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन इस दिन दोपहर 3 बजे तक और फीस का भुगतान शाम 6 बजे तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद, चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया 23 सितंबर को शुरू होगी।
यह 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक चलेगी। राउंड 3 के लिए चॉइस-लॉकिंग की सुविधा 27 सितंबर को शाम 7 बजे से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को होगी।
MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट डेट
राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 30 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों या संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
संस्थान 10 अक्टूबर को शामिल होने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। जो उम्मीदवार पिछले राउंड में सीट स्वीकार नहीं कर पाए या जिन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना, वे राउंड 3 में भाग लेने के पात्र हैं।
Also read MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 व 4 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी
MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 रजिस्ट्रेशन संबंधी डिटेल्स
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले नए उम्मीदवार भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस राउंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए सीटें उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर जाना होगा।
उन्हें जरूरी जानकारी भरनी होगी, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और तय फीस और सिक्योरिटी डिपॉज़िट का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि राउंड 3 के बाद अक्टूबर में 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल