MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 में सीट मिलने पर कॉलेज में रिपोर्ट न करने वाले छात्रों की दावेदारी खत्म
Santosh Kumar | October 11, 2026 | 06:46 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने ऐसे सभी उम्मीदवारों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। जारी किए शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े एक अहम नियम को फिर से दोहराया है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट अलॉट होने के बावजूद तय समय के अंदर अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करने में वे नाकाम रहे, उनकी उम्मीदवारी पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
वे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले राउंड 1 या 2 से 'फ्लोट' विकल्प का इस्तेमाल करते हुए अपनी सीट बनाए रखी थी, और जिन्हें राउंड 3 में सीट अलॉट हुई थी, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में फिजिकली जाकर जॉइन करना जरूरी था।
ऐसे उम्मीदवार जो अलॉट किए गए कॉलेज में फिजिकली रिपोर्ट नहीं कर पाए। अब ये उम्मीदवार उन सीटों पर अपना दावा नहीं कर सकते क्योंकि शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्टिंग का समय 9 अक्टूबर को ही खत्म हो चुका है।
एमसीसी ने ऐसे सभी उम्मीदवारों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। जारी किए शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
उम्मीदवार मदद के लिए “Contact Us” सेक्शन में दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या mcc2026@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]NTA Reforms: एग्जाम के दिन रैलियों व जुलूसों की अनुमति न दें जिला प्रशासन, संसदीय समिति की सिफारिश
राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति को एनटीए में सुधार और उसे मजबूत बनाने से संबंधित रिपोर्ट में यह सिफारिश की।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच