MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की डेट कल तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | August 17, 2026 | 07:37 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब उम्मीदवार 18 अगस्त को रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी है।
इससे पहले, चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया 17 अगस्त को शाम 6 बजे खत्म होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी समय-सीमा कल यानी 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। चॉइस लॉक करने की सुविधा 17 अगस्त को शाम 5:30 बजे से शुरू हो गई है।
राउंड 1 हेतु विकल्प भरने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। विकल्प सेव करने के बाद, उन्हें तय समय सीमा के भीतर लॉक करना अनिवार्य है, क्योंकि सीट अलॉटमेंट इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर होगा।
MCC NEET UG Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हुई
जो उम्मीदवार नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अगस्त को ही पूरी हो चुकी है।
नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है; संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा 19 अगस्त को जारी होने की संभावना है।
MCC NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए तय समय-सीमा का पालन करना होगा। एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जिपमर जैसे संस्थानों के साथ-साथ 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन नीट यूजी काउंसलिंग के जरिए दिया जाता है।
अगली खबर
]HP NEET UG Counselling 2026: एचपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डेट 18 अगस्त
एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज़्ड काउंसलिंग शेड्यूल और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार