MCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 3 में एमबीबीएस, बीडीएस के लिए 183 नई सीटें जोड़ी गई
Santosh Kumar | September 24, 2026 | 11:23 AM IST | 1 min read
'क्लियर वैकेंसी' वे सीटें हैं जो राउंड 2 के बाद भी खाली रह गई थीं, जबकि 'वर्चुअल वैकेंसी' वे सीटें हैं जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए कुल 183 नई सीटें जोड़ी गई हैं। ये सीटें नई मंजूरी या सीटों की संख्या बढ़ने की वजह से उपलब्ध हुई हैं और पिछले राउंड में शामिल नहीं थीं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अपडेटेड सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।
राउंड 3 में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या लगभग 17,239 बताई गई है। इसमें नई जोड़ी गई सीटों के साथ-साथ 'क्लियर वैकेंसी' (पूरी तरह खाली सीटें) और 'वर्चुअल वैकेंसी' (ऐसी सीटें जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं) भी शामिल हैं।
'क्लियर वैकेंसी' वे सीटें हैं जो राउंड 2 के बाद भी खाली रह गई थीं, जबकि 'वर्चुअल वैकेंसी' वे सीटें हैं जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं। इस प्रक्रिया में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स शामिल हैं।
MCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल
एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर को शुरू हुआ और 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक चलेगा। फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
चॉइस फिलिंग 23 से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 27 सितंबर को शाम 7 बजे से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे के बीच होगी। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को होगी।
राउंड 3 का रिजल्ट 30 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 1 से 9 अक्टूबर के बीच संबंधित कॉलेज या इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। इंस्टीट्यूट द्वारा जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन 10 अक्टूबर को किया जाएगा।
अगली खबर
]NBEMS DNB Final December 2026: डीएनबी फाइनल दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से होगी शुरू
बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने के बाद देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल